फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The gods returned to their abode with the burning of Lanka.

Kullu News: लंका दहन के साथ अपने धाम लौटे देवता

Wed, 08 Oct 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 08 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The gods returned to their abode with the burning of Lanka.
कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर निकली भगवान की रघुनाथ यात्रा।-संवाद
दशहरा में देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने के लिए एक सप्ताह तक जुटे रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

देवी-देवताओं के देवायलों में लौटने से श्रद्धालुओं के चेहरों पर दिखी मायूसी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में एक सप्ताह (दो से आठ अक्तूबर) तक भगवान रघुनाथ और 262 से अधिक देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
दशहरा में भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना रहा। लंका दहन की परंपरा का निर्वहन होते ही देवी-देवताओं ने अपने स्थायी देवालयों का रुख कर लिया। इससे श्रद्धालुओं के चेहरों पर मायूसी और भावुकता दिखी। अब उन्हें दोबारा एक साल का लंबा इंतजार इस पल के लिए करना होगा। देवी-देवताओं के लौटने से अठारह करड़ू सौह का नजारा फिर बदल गया।
विज्ञापन

हालांकि, भगवान रघुनाथ और आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन पाने के लिए एक सप्ताह तक श्रद्धालुओं की कतारें लगीं रहीं। अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ की एक झलक पाकर श्रद्धालु लालायित हुए। अस्थायी शिविर में भी गत छह दिन भजन-कीर्तन का दरबार सजा। भजन-कीर्तन का दौर रात तक चलने से रघुनाथ का दरबार भक्ति से सराबोर रहा। दूसरी ओर, देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में अपने आराध्यों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवी-देवताओं के महाकुंभ के अस्थायी शिविरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना हर दिन लगा रहा। बहरहाल, अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की अठारह करडू सौह (ढालपुर) एक ऐसा स्थान है। इसमें श्रद्धालु रोजाना सैकड़ों देवी-देवताओं के एक साथ दर्शन कर पाते हैं लेकिन अब उन्हें दोबारा एक साल का लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed