{"_id":"6625068333c2451ba30d9758","slug":"the-gods-returned-to-the-temples-after-meeting-in-preeni-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121172-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रीणी में मिलन कर देवालयों में लौटे देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रीणी में मिलन कर देवालयों में लौटे देवता
विज्ञापन
मनाली के प्रीणी राम नवमी मेले में पहुंचे घाटी के देवी-देवता।-संवाद
तीन दिन चला नवमी मेला, देवी-देवताओं के समक्ष सैकड़ों ने नवाया शीश
ओल्ड मनाली ने जीती राम नवमी वाॅलीबाल ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। उपमंडल के प्रीणी गांव में आयोजित नवमी मेले में शिरकत करने पहुंचे देवी-देवताओं के दर्शन के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। भनारा के तक्षक नाग, संध्या गायत्री और धौम्य ऋषि जगतसुख, शवरणी माता, थाना देवता शूरू, जमदग्नि ऋषि प्रीणी, जगथम देवता पनगां, भाईया नाग प्रीणी, श्रृष्टि नारायण अलेऊ, कंचन नाग गोशाल, शंख नारायण नसोगी के आराध्य देवों ने मेले में भाग लेकर शोभा बढ़ाई।
देवी-देवताओं ने ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। मेला संपन्न होने से पहले देव समागम हुआ। कुल्लवी नाटी भी डाली गई। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। तीन दिन तक चले मेले में भाग लेने के बाद रविवार को सभी देवी-देवता अपने देवालय लौट गए। मेले में खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
कड़े मुकाबले में ओल्ड मनाली ने वाॅलीबाल की ट्राॅफी जीत ली। ओल्ड मनाली ने अक्षय ब्रदर्ज को हराया। वाॅलीबाल की विजेता टीम को ट्राॅफी के साथ 35,000 रुपये तथा दूसरे स्थान पर रही टीम को ट्रॉफी के साथ 18,000 रुपये नकद इनाम दिया गया। संवाद
विज्ञापन
000