फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The funeral pyres of mother and son were burnt together in Hurla village

Kullu News: हुरला गांव में एक साथ जलीं मां-बेटे की चिताएं

Tue, 06 May 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 06 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The funeral pyres of mother and son were burnt together in Hurla village
कुल्लू। एक परिवार की खुशियां पल भर में गम में बदल गईं। मंडी के बगड़ाथाच में हुए एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में कुल्लू के हुरला गांव के निवासी बुद्धि सिंह अपनी पत्नी मीना देवी और बेटे गौरव को खो बैठे।
विज्ञापन

हादसे के बाद मंगलवार को हुरला गांव में मां मीना देवी और उनके बेटे गौरव का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह घटना न केवल परिवार, बल्कि गड़सा घाटी के हर घर में गम की लहर छोड़ गई।
विज्ञापन

हादसा 5 मई को हुआ था, जब बुद्धि सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रघुपुर घाटी के देवता खुडीजल देहुरी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
रास्ते में बगड़ाथाच गांव के पास देहुरी जाते हुए उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुद्धि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज कुल्लू अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को हुरला गांव में मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। बुद्धि सिंह के छोटे बेटे निखिल ने अपनी मां के साथ भाई को एक साथ मुख्याग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय गड़सा घाटी के सैकड़ों लोग परिवार के इस दर्द में शामिल होने पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed