फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The foundation day of the federation will be held on 20th in Kullu.

Kullu News: कुल्लू में 20 को होगा महासंघ का स्थापना दिवस

Mon, 17 Nov 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 17 Nov 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
The foundation day of the federation will be held on 20th in Kullu.
जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में की गई तैयारियों को लेकर चर्चा
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों कर्मचारी, समस्याओं पर होगा मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर कार्यकारिणी की बैठक कर रणनीति बनाई गई। महासंघ का स्थापना दिवस कुल्लू में 20 नवंबर को होगा।
इसकी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अमर चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। जिला महामंत्री तुले राम ने कहा कि बैठक में महासंघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महासंघ का स्थापना दिवस इस बार प्रदेश स्तरीय होगा। इसमें प्रदेश भर से हजारों कर्मचारी जुटेंगे। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर कर्मचारियों को कार्य का आवंटन किया जा रहा है ताकि आयोजन पूरी तरह से सफलतापूर्वक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैठक में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत शर्मा की ओर से मिले निर्देश को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान कर्मचारियों के वेतन विसंगतियां, पदोन्नति में देरी, महंगाई भत्ता और अन्य भत्तों में वृद्धि, संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण, विभागों में रिक्त पदों को भरना, एनपीएस के 12,000 करोड़ रुपये एनएसडीएल से वापिस लाने सहित अनेकों मसलों पर चर्चा होगी।

जिला अध्यक्ष अमर चंद ठाकुर ने कहा कि यह स्थापना दिवस केवल समारोह नहीं होगा, बल्कि कर्मचारियों की एकता का प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। बैठक में संयुक्त सचिव विनोद कुमार, प्रेस सचिव भीष्म ठाकुर, अर्बन के अध्यक्ष संतोष कुमार, बंजार से केहर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, कुसुम लता, प्रवक्ता धनी राम, रामलाल उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed