फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The flood of faith gathered in the temple, the head was blown

मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, शीश नवाया

Wed, 11 May 2022 09:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
The flood of faith gathered in the temple, the head was blown
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। अधिष्ठात्री जगन्नाथी भुवनेश्वरी देवी के सम्मान में आयोजित पुईद मेले में बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और हारियानों ने माता के दरबार में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।

देवलुओं और कारकूनों ने पुईद में सूर्य अस्त होने के बाद माता का रथ ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की मधुर ध्वनि के बीच मंदिर से बाहर निकाला। इसके बाद माता ने देव परंपरा के साथ मंदिर की परिक्रमा शुरू की। मंदिर के चारों ओर परिक्रमा का दौर संध्याकाल तक चलता रहा। माता ने सौह में नरसिंगों और करनाल की स्वरलहरियों के बीच देव नृत्य भी किया। गूर ने भी माता के साथ देव नृत्य किया। कोरोना काल के दो साल बाद मेले को बडे़ उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पुईद पंचायत के पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा ने कहा कि माता के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालु और भक्तों की भीड़ उमड़ी है। माता के दर्शन के लिए खराहल घाटी के अलावा कुल्लू जिले के दूरदराज से भी लोग पहुंचे। देवलू अशोक ठाकुर, युवराज ठाकुर, जयदेव शर्मा, गोकुल शर्मा, सुनू राम ठाकुर, मास्टर चंदेराम ने कहा कि माता का रथ सूर्य अस्त होने के बाद ही निकला जाता है। यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है। उधर, जगन्नाथी के कारदार चमन ठाकुर ने कहा कि माता मेले में चार दिनों से देव परंपरा का निर्वहन बखूबी से कर रही हैं। माता ने बुधवार को देव नृत्य और मंदिर की परिक्रमा देव विधिविधान से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed