फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The first 1000 days of the child will now be more secure

Kullu News: बच्चे के पहले 1000 दिन होंगे अब और सुरक्षित

Wed, 09 Apr 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 09 Apr 2025 06:24 AM IST
विज्ञापन
The first 1000 days of the child will now be more secure
कुल्लू शहर में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। -संवाद
कुल्लू। बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिन उसके भविष्य की बुनियाद रखते हैं और अब इस अहम अवधि को सुरक्षित और पोषणयुक्त बनाने के लिए जिला कुल्लू में विशेष अभियान शुरू हुआ। यह अभियान 22 अप्रैल तक चलेगा और जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों के पहले 1,000 दिनों की महत्ता, मातृ-शिशु पोषण और बाल्यावस्था में मोटापे की रोकथाम को लेकर शुरु हुए विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत मंगलवार को ढालपुर से जागरूकता रैली के साथ हुई। सातवें पोषण पखवाड़े के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के पहले 1,000 दिन यानी गर्भावस्था से लेकर दो वर्ष की आयु तक उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद अहम होते हैं। इस अवधि में पौष्टिक आहार और सही देखभाल से बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य की नींव रखी जाती है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी पांच स्वास्थ्य खंडों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2018 में शुरू हुए राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत हर वर्ष पोषण पखवाड़ा मनाया जाता है। इस वर्ष यह पखवाड़ा आठ अप्रैल से 22 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान रोजाना अलग-अलग थीम पर आधारित गतिविधियां होंगी। इन गतिविधियों की तस्वीरें विभागीय पोर्टल पर भी अपलोड की जाएंगी, जिससे प्रदेश और केंद्र स्तर पर इसकी प्रगति को मॉनिटर किया जा सके।सीडीपीओ ने बताया कि इस अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्वास्थ्य कर्मचारी व अन्य संबंधित विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed