फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The fire incident disrupted the Diwali celebrations of tourists.

Kullu News: आग की घटना ने पर्यटकों के दिवाली के जश्न में डाला खलल

Wed, 22 Oct 2025 05:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Oct 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
The fire incident disrupted the Diwali celebrations of tourists.
आग भड़कते ही होटलों में कमरों से बाहर निकले पर्यटक, आसपास के होटलों में रुके सैलानी भी सहमे
विज्ञापन

कसोल बाजार में देर रात तक रही चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कसोल में दिवाली की रात एक होटल में लगी आग ने यहां दिवाली मनाने आए पर्यटकों के जश्न में खलल डाल दिया। कसोल के एक होटल में आग भड़कने के बाद और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के सायरन बजने लगे तो आसपास के होटलों में रुके पर्यटक भी बाहर निकल आए। होटल की तीसरी मंजिल में आग लगी थी।

काफी देर तक यहां आग बुझाने का प्रयास चलता रहा। आसपास की जगहों से भी लोग अपने वाहनों में आग का जायजा लेने के लिए कसोल पहुंचे। दमकल की गाड़ियां बीच बाजार में लगी थी। ऐसे में आधी रात तक यहां चहल-पहल बनी रही। इस संबंध में मणिकर्ण वैली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि आग की घटना बेहद दुखद है। आग को काबू पाने में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी सहायता की। दमकल विभाग के कर्मचारी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने समय रहते आग पर काबू पाया। बहरहाल दिवाली पर कसोल में पहली हुई आग की घटना पेश आई है। ऐसे में अब कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed