फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The filth is shocking the tourists who come to spend some peaceful moments

Kullu News: सुकून के पल बिताने आने वाले पर्यटकों के होश उड़ा रही गंदगी

Wed, 04 Dec 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
The filth is shocking the tourists who come to spend some peaceful moments
मनाली में सड़क किनारे फेेंका जा रहा वोल्वो बसों की सफाई के बाद कूड़ा
विज्ञापन

जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं, धूमिल हो रही पर्यटन नगरी की छवि
संजय भारद्वाज

मनाली (कुल्लू)। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों से स्वच्छ हवा, साफ वातावरण में सुकून के दो पल बिताने के लिए लग्जरी सफर कर मनाली पहुंचते ही गंदगी देख पर्यटकों के होश उड़ रहे हैं।
पर्यटक खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मनाली की छवि भी धूमिल हो रही है। वोल्वो बसों और अन्य वाहनों की सफाई के बाद सारी गंदगी सड़क किनारे फ़ेंकी जा रही है। इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। न ही किसी तरह की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


मनाली में विंटर टूरिस्ट सीजन ने दस्तक दे दी है। हर रोज काफी संख्या में पर्यटक मनाली आ रहे हैं। पर्यटकों को लेकर लगभग सौ वोल्वो बसें भी आ रही हैं। कुछ बसें रात को आ रही हैं तो कुछ सुबह। यहां पहुंचते ही बसों की सफाई हो रही है। बसों से निकलने वाली गंदगी सड़क किनारे फ़ेंकी जा रही है। वोल्वो बस स्टैंड से भूतनाथ मंदिर तक बसों को सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा है। सड़क किनारे बसों से निकलने वाली पानी की खाली बोतलें, चिप्स और अन्य खाद्य सामग्री के रैपर, पैकेड फ़ूड के लिफाफे सड़क किनारे फेंके जा रहे हैं। मनाली की इस स्थिति से पर्यावरण प्रेमी भी चिंतित हैं। इसी मार्ग से प्रशासनिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी और नेता सफर करते हैं, लेकिन सब इस गंभीर समस्या से मानों बेखबर हैं। नगर परिषद ने भी वोल्वो यूनियन को पत्र लिखकर पल्लू झाड़ने का काम किया है। हिमालयन पर्यावरण एवं वन्य प्राणी सुरक्षा समिति के अध्यक्ष किशन लाल ठाकुर ने कहा कि पर्यटन नगरी के सौंदर्य के लिए यह सही नहीं है। वोल्वो बस यूनियन की प्रधान लाजवंती ने कहा कि बस चालकों को हिदायत दी है कि वे ऐसा न करें। कचरे को एकत्रित कर सही तरीके से निष्पादित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



मनाली के पर्यटन के लिए यह सही नहीं है। एसोसिएशन कड़ा संज्ञान लेगी। चालकों-परिचालकों को जागरूक किया जाएगा। संबंधित विभाग से सख्त कार्रवाई की भी मांग की जाएगी।

- जय ठाकुर, अध्यक्ष, वोल्वो बस ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन
--

रात को पहुंच रहीं बसों की रात को ही सफाई के बाद गंदगी सड़क किनारे फेंकी जा रही है। वोल्वो बस यूनियन को पत्र लिखकर चालकों-परिचालकों को हिदायत देने और जागरूक करने को कहा गया है।
- करुण भरमौरिया, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद मनाली
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed