{"_id":"6a1b27979c1d57fb140c57fa","slug":"the-fate-of-397-candidates-of-zilla-parishad-and-bdc-will-be-decided-today-preparations-are-complete-kullu-news-c-89-1-ssml1012-177575-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिप और बीडीसी के 397 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिप और बीडीसी के 397 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन
कुल्लू। पंचायतीराज चुनाव में पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के परिणाम घोषित होने के बाद अब सबकी नजरें जिला परिषद और बीडीसी उम्मीदवारों की किस्मत पर टिकी हैं। चुनाव लड़ रहे जिला परिषद और बीडीसी उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। इन मतपत्रों की गणना 31 मई सुबह 9 बजे से शुरू होगी। जिले के छह केंद्रों में गणना की जाएगी।
जिला परिषद (जिप) के 14 और बीडीसी के 113 वार्डों के लिए करीब 397 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इसमें जिला परिषद के लिए 53 तथा बीडीसी के लिए 344 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। चुनाव परिणाम आने से पहले उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ गई है। नतीजों को लेकर भाजपा और कांग्रेस को भी बेसब्री से इंतजार है।
कुल्लू में जिला परिषद के 14 वार्डों में से 10 वार्डों में बागियों ने भाजपा और कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं को प्रचार में खूब पसीना बहाना पड़ा है। जिला परिषद और बीडीसी के लिए 246 पंचायतों में मतदान हुआ है। जिला परिषद और बीडीसी के परिणाम को लेकर जिला कुल्लू के चार विधायकों के साथ-साथ कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। जिले में कुल्लू, आनी, निरमंड, बंजार, मनाली और भुंतर में रविवार सुबह 9 बजे से गणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 98 टेबल लगेंगे और 588 कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
...............000...............
विकास खंड कुल्लू की मतगणना राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला खोरी रोपा में होगी, जहां 20 टेबल स्थापित किए गएहहैं। विकास खंड भुंतर के लिए मतगणना केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में 12 टेबल, विकास खंड बंजार की मतगणना आंबेडकर भवन बंजार में होगी यहां 15 टेबल स्थापित किए गए। विकास खंड आनी की मतगणना राजकीय महाविद्यालय आनी में होगी, जहां 15 टेबल, निरमंड की मतगणना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निरमंड में लगे 15 टेबलों में और विकास खंड नग्गर की मतगणना तिब्बतियन स्कूल पतलीकूहल में होगी और इसके लिए 21 टेबल लगाएं हैं। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है और इसके लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
.........