Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The faces of the guests blossomed after seeing snow in Koksar.

Kullu News: कोकसर में बर्फ देख खिल उठे मेहमानों के चेहरे

Wed, 05 Nov 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Nov 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
The faces of the guests blossomed after seeing snow in Koksar.
ताजा बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच मस्ती करने पहुंचे सैकड़ों सैलानी
विज्ञापन

बर्फ के बीच कीं अठखेलियां, एक-दूसरे पर भी फेंके गोले
याॅक राइडिंग के साथ एटीबी बाइक का भी लिया आनंद
रतन कटोच
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। सैलानियों के लिए बुधवार का दिन जन्नत से कम नहीं था। मंगलवार देर रात से चंद्रा घाटी के साथ कोकसर में ताजा बर्फबारी हुई। यह दौर बुधवार दोपहर तक जारी रहा।
घाटी में 10 से 12 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। हालांकि सड़क पर बर्फ की परत नहीं जमने से मनाली से अटल टनल रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही दोपहर बाद तक जारी रही। ऐसे में कोकसर में ताजा बर्फ का दीदार करने के लिए सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंचे और कड़ाके की ठंड के बीच जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

इस दौरान राजस्थान से स्कूली बच्चों का एक समूह भी पहुंचा था और बर्फ के फाहों के बीच बर्फ का नजारा देखकर मंत्रमुग्ध हो गया। बच्चों ने इस यादगार लम्हे को अपने मोबाइल और कैमरों में कैद किया। दोस्तों और परिजनों को लाइव बर्फबारी भी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियाें के साथ आईं प्राध्यापक सरोजिनी ने बताया कि यह पहला मौका है कि अटल टनल पार कर कोकसर में बर्फबारी देखने को मिली। उधर, कर्नाटक से आए केएम वीरा और उनकी पत्नी लता ने कहा कि उनका दौरा यादगार रहा है। वह कोकसर में एक होमस्टे में रुके थे। उन्होंने ताजा बर्फबारी का नजारा देखा। वीरा ने बताया कि उन्हें गूगल से जानकारी मिली कि अटल टनल रोहतांग और कोकसर में बर्फबारी की जानकारी मिली थी। ऐसे में उन्होंने कोकसर में एक होमस्टे की बुकिंग कर ली। उन्होंने न केवल इस नजारे का आनंद लिया, बल्कि लाइव भी परिवार को दिखाया।

बर्फबारी के चलते सैलानियों को कोकसर में ही रोका गया। इसके लिए पुलिस चौकी से 500 मीटर आगे बैरिकेड लगाए गए थे। कुछ सैलानियों ने याॅक राइडिंग के साथ एटीबी बाइक की सवारी का भी मजा लिया। चंद्राघाटी में बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed