फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The faces of farmers and gardeners blossomed after seeing the snowflakes falling.

Kullu News: बर्फ के फाहे गिरते देख किसान-बागवानों के खिले चेहरे

Fri, 23 Jan 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 23 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The faces of farmers and gardeners blossomed after seeing the snowflakes falling.
समूची घाटी में बर्फबारी से किसानों की उम्मीदे जगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। शीत मरुस्थल लाहौल घाटी में बसंत की पहली सुबह आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख किसान-बागवानों के चेहरे खिल उठे।
लंबे अंतराल के बाद बर्फबारी की मुराद पूरी होते देख किसानों को आगामी फसल सीजन के लिए सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की उम्मीदें जग गई है। यहां कृषि एवं बागवानी शरद ऋतु में पड़ने वाली बर्फबारी पर ही अधिक निर्भर रहती है। इस बार फिर से बर्फबारी का इंतजार किसानों-बागवानों में लंबा खिंच गया था। इस शरद ऋतु में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार सुबह बर्फ के फाहे गिरते देख किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। घाटी के करीब 4500 किसानों-बागवानों के परिवार कृषि एवं बागवानी पर निर्भर हैं। हालांकि किसानों का कहना है कि घाटी में दिसंबर, जनवरी या इससे पहले पड़ने वाली बर्फ घाटी के किसान-बागवानों के साथ वन संपदा को किसी संजीवनी से कम नहीं होती।

कृषि विज्ञान केंद्र कुकुमसेरी के प्रभारी वैज्ञानिक डाॅ. सुभाष कुमार ने कहा कि लाहौल घाटी के किसानों एवं बागवानों की खेती एवं बागवानी के लिए सर्दी के मौसम का यह बर्फ किसी संजीवनी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed