{"_id":"660e81878d3a5f51b90cde40","slug":"the-event-was-organized-with-colorful-programs-kullu-news-c-89-1-ssml1015-119994-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां
Thu, 04 Apr 2024 04:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 04 Apr 2024 04:01 PM IST
विज्ञापन
सूत्रधार कला संगम ने लालचंद प्रार्थी मनाई जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू ने वीरवार को दिवंगत लालचंद प्रार्थी की जयंती मनाई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कलाकारों ने समां बांधा। कार्यक्रम में पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर मुख्यातिथि रहे। कलाकार ट्विंकल, करिश्मा, धनवंती, रिया, श्वेता, सरला, संजय कुमार, जीवन बुडाल, अमित महंत और पंडित विद्या सागर ने प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मानवी शर्मा ने कविता प्रस्तुत की।
गीत-संगीत की प्रस्तुति के साथ नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां भी दी गईं। इनमें कुमारी रेखा, एकता ठाकुर, मन्नत ठाकुर, कृतिका ठाकुर और ममता ठाकुर ने प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि लालचंद प्रार्थी ने हिमाचली संस्कृति के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान कांगड़ा सहकारी बैंक निदेशक मंडल की सदस्य प्रेमलता ठाकुर, पूर्व महाप्रबंधक भुट्टिको रमेश ठाकुर, रोटरी क्लब कुल्लू के जिलाध्यक्ष अंशुल पराशर आदि उपस्थित रहे। संवाद