Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The District Congress has now passed a resolution to have Sundar Singh appointed as a minister.

Kullu News: सुंदर सिंह को मंत्री बनाने के लिए अब जिला कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

Fri, 13 Nov 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The District Congress has now passed a resolution to have Sundar Singh appointed as a minister.
कुल्लू। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की कार्यकारिणी ने इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से जल्द उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि मंडी संसदीय क्षेत्र को सरकार में उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू की ओर से 11 नवंबर को पारित प्रस्ताव पर चर्चा की गई। ब्लॉक कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि यदि 11 दिसंबर तक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया तो पूरी कार्यकारिणी सामूहिक इस्तीफा देगी। इसमें 16 जोन अध्यक्ष और 157 बूथ अध्यक्ष शामिल हैं। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी ने ब्लॉक कांग्रेस के इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कुल्लू के वरिष्ठ विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी वर्ष 2023 से लगातार सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने की मांग उठा रही है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र को प्रदेश सरकार में अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। उन्होंने शिमला, कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों की तुलना करते हुए इस संबंध में आंकड़े भी रखे। जिला कांग्रेस कमेटी ने पारित प्रस्ताव को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं को भेजने का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed