फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The different styles of the gods' Dev Nritya left everyone spellbound

Kullu News: देवताओं के अलग-अलग शैली के देव नृत्य ने किया भाव विभोर

Fri, 15 Aug 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 15 Aug 2025 05:30 AM IST
विज्ञापन
The different styles of the gods' Dev Nritya left everyone spellbound
कुल्लू। पारंपरिक देहुरी मेले में वीरवार को बड़ी जाच मनाई गई। भारी बारिश के बीच भी लोगों की भीड़ उमड़ी लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो सके और लोगों को मायूसी हाथ लगी। दोपहर बाद करीब 1:45 बजे देवता खुडीजल, सत्यनारायण करशाला, मंडी के बगड़ाथाच के रिगनी नवग्रह और खोडू देवता लाव लश्कर के साथ देवालय से निकले और देव नृत्य किया। करीब एक घंटे तक देवताओं द्वारा किए गए अलग-अलग शैली के नृत्य को देखकर लोग भाव विभोर हो गए। इस दौरान देवताओं के साथ बजंतरी भी ढोल-नगाड़ों के साथ झूम उठे और अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेले में आए कुल्लू-मंडी के सैकड़ों लोगों ने चारों देवताओं के दर्शन कर सुख-शांति व समृद्धि का आशीर्वाद लिया। हालांकि बारिश का खलल लगातार रहा लेकिन मेला देखने आए लोगों का जोश कम नहीं हुआ। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह, रावल ऋषि के करदार लाल सिंह ठाकुर, कुमार दत्त, पूर्ण शर्मा और ख्याल राणा ने कहा कि बड़ी जाच मेला धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि मेले में देव संस्कृति के साथ-साथ लोक संस्कृति के भी दर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन

महेंद्र शर्मा और तमेश शर्मा ने कहा कि देवताओं के देव नृत्य के बाद मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना था लेकिन भारी बारिश के चलते चार महिला मंडल और कुल्लू से आए संस्कृति दल अपनी प्रस्तुति नहीं दे सके। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ करसोग क्षेत्र से आए प्रसिद्ध समाजसेवी मान सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने देवता खुडीजल सहित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और लोगों से इस तरह के मेले का संरक्षण करने की अपील की।
विज्ञापन

वीरवार को मंडी जिला के दिव्य ज्योति महिला मंडल बगड़ाथाच, महिला मंडल बालू, महिला मंडल छलाच और महिला मंडल बनाया ने अपनी प्रस्तुति देनी थी। इसके अलावा कुल्लू से आए प्रभाकर युवक मंडल घलियाना के सांस्कृतिक दल ने कुल्लवी नाटी पेश करनी थी लेकिन शाम तक तेज बारिश होने से सभी संस्कृत कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। अब ये कार्यक्रम 15 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed