फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The devotees bowed their heads in front of Lord Krishna

Kullu News: श्रद्धालुओं ने देवता श्रीकृष्ण के समक्ष नवाया शीश

Sun, 27 Jul 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 27 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
The devotees bowed their heads in front of Lord Krishna
काहिका में ध्वजारोहण के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भल्यानी (कुल्लू) लगघाटी के भल्यानी में देवता श्रीकृष्ण के सम्मान में काहिका उत्सव मनाया जा रहा है। कान्हा को समर्पित इस देव कारज में श्रद्धालुओं ने रविवार को भल्यानी पहुंचकर शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद किया।
श्रद्धालुओं ने इस कहिका उत्सव में शामिल देवता वीर नाथ, आदि ब्रह्मा और थान देवता के दर्शन भी किए। रविवार का सुबह मंदिर में ध्वजारोहण किया, जिसके सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने।
विज्ञापन

देवता के कारदार रविंद्र नेगी ने बताया कि भल्याणी गांव में दो दिवसीय काहिका उत्सव मनाया सा रहा है। इसमें देव परंपराओं का निर्वहन देव आदेश के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर में सुबह ध्वजारोहण परंपरा को निभाया गया। इसमें देवता श्रीकृष्ण के कारकूनों, हारियानों के अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पूरा दिन मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। अपने आराध्य देवताओं के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्धालु लगघाटी ही नहीं, बल्कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों से भल्याणी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed