{"_id":"6818f5716b2592f4290ecb98","slug":"the-department-will-cut-the-mountain-and-provide-water-for-irrigation-kullu-news-c-89-1-klu1002-146910-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पहाड़ काटकर सिंचाई के लिए पानी पहुंचाएगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पहाड़ काटकर सिंचाई के लिए पानी पहुंचाएगा विभाग
Mon, 05 May 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 05 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
जाहलमा नाले में बहाव सिंचाई योजना के तहत जलशक्ति विभाग चट्टान काटकर फूडा़ के किसानों के लिए कुह
- फोटो : पीड़ित परिवार से मिलने जाते पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ।
लाहौल घाटी की जाहलमा और जुंडा पंचायतों के किसानों-बागवानों को मिलेगी राहत
128 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए पानी न मिलने से परेशान हैं किसान और बागवान
फूड़ा के लिए भी चट्टान काटकर बनाई जा रही है कूहल, 70 में से 23 मीटर कार्य पूरा
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी की जाहलमा और जुंडा पंचायतों के लिए जल शक्ति विभाग चट्टान काटकर सिंचाई के लिए पानी पहुंचाएगा। दोनों पंचायतों के करीब 70 परिवारों को राहत मिलेगी। पांच साल से ये परिवार 128 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से दिक्कतें झेल रहे हैं।
गर्मियों में जाहलमा नाले में लगातार बाढ़ आने से सिंचाई कूहलें ध्वस्त हो जाती थीं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था। सिंचाई के लिए पानी की दिक्कत होने के कारण फसल सूखने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। अब नाले के मुहाने से काफी आगे तक चट्टान काटकर सिंचाई कूहलें तैयार होने से किसानों को राहत मिलेगी।
जल शक्ति विभाग ने जाहलमा बहाव सिंचाई योजना के तहत जाहलमा नाले में कूहल के मुहाने से 90 मीटर आगे तक सिंचाई कूहल में रॉक कटिंग का कार्य पूरा कर लिया है। विभाग का दावा है कि अगले सप्ताह रॉक कटिंग ट्रेस से पानी लाया जाएगा। इस कूहल से जाहलमा, फूडा, हालिंग और तलजोन के 50 किसान परिवारों की 78 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। विभाग का कहना है कि पहले चरण में इस कूहल में 90 मीटर रॉक कटिंग का कार्य किया गया है। फूड़ा गांव के किसानों-बागवानों को भी जल्द राहत मिलने वाली है। जाहलमा नाले से सिंचाई को लेकर राॅक कटिंग कर कूहल का काम किया जा रहा है। 70 मीटर रॉक कटिंग का कार्य होना है। इसमें विभाग ने करीब 23 मीटर राॅक कटिंग कर ली है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि 20, 25 दिन में इस कूहल के राॅक कटिंग का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। कूहल बनने से 20 परिवारों की 47 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी।
विज्ञापन
--
अगले सप्ताह जाहलमा सिंचाई कूहल से पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। फूड़ा सिंचाई कूहल का काम चल रहा है। वहां के किसानों को 20 से 25 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। उसके बाद किसानों-बागवानों को सिंचाई के लिए पानी की सुविधा मिलेगी। - राजेंद्र ठाकुर, कनिष्ठ जलशक्ति उदयपुर अनुभाग