फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The demand for a reward of Rs 1 crore for Neeta gained momentum.

Kullu News: नीता को एक करोड़ इनामी राशि देने की मांग ने जोर पकड़ा

Thu, 06 Nov 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Nov 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
The demand for a reward of Rs 1 crore for Neeta gained momentum.
नीता राणा, ​खिलाड़ी खोखो, विश्व कप विजेता 2025
खराहल घाटी के महिला मंडल बोले- खिलाड़ियों को एकसमान सम्मान दे सरकार
विज्ञापन

रोहड़ू की बेटी रेणुका ठाकुर की तर्ज पर नीता को भी सम्मान देने की लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। खराहल घाटी के बेउगी गांव की बेटी और खो-खो में विश्व विजेता टीम की सदस्य नीता राणा एक बार फिर चर्चा में हैं।
नीता को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य रोहड़ू की रेणुका ठाकुर की तर्ज पर एक करोड़ रुपये देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। खराहल घाटी के महिला मंडल भी नीता राणा को एक करोड़ की इनामी राशि देने की मांग कर रहे हैं। महिला मंडल तरांबली, महिला मंडल बेउगी सहित अन्य महिला मंडलों ने नीता राणा के समर्थन में आवाज बुलंद की है।
खो-खाे के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से जीत हासिल की थी। नीता भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं। इसके बाद सरकार और स्थानीय विधायक ने नीता को उचित पुरस्कार राशि देने का आश्वासन दिया था। सात महीने बाद भी नीता को इनामी राशि नहीं मिली है। बरशैणी वार्ड से जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने भी नीता राणा को एक करोड़ की इनामी राशि देने की मांग की है। तलोगी पंचायत के पूर्व वार्ड पंच चमन ठाकुर ने कहा कि सरकार को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का एकसमान सम्मान करना चाहिए। नीता को भी सरकार एक करोड़ की इनामी राशि देने की घोषणा करे।
विज्ञापन

--

नीता राणा ने खो-खो विश्व कप जीतकर खराहल सहित कुल्लू जिले की छात्राओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया। अब इनामी राशि के लिए सरकार को कोई देर नहीं करनी चाहिए। नीता को एक करोड़ की राशि मिलने से खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। - खीमी देवी, प्रधान, महिला मंडल तलोगी ठेला
विज्ञापन
विज्ञापन

--


क्रिकेट के साथ दूसरे खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सरकार प्रोत्साहन देती है, तभी हिमाचल से खिलाड़ी निकलेंगे। छह-सात महीने हो गए हैं, अब तक सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। मुझे उपलब्धि के हिसाब से ईनामी राशि और नौकरी दी जाए। - नीता राणा, खिलाड़ी खो-खो, विश्व कप विजेता 2025
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed