{"_id":"6a400ddd5bfd4d5acc09e633","slug":"the-deity-tarali-nag-will-tour-raghupur-ghati-starting-today-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179957-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आज से रघुपुरघाटी का दौरा करेंगे देवता तराली नाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आज से रघुपुरघाटी का दौरा करेंगे देवता तराली नाग
विज्ञापन
तराली नाग। संवाद
कुल्लू। बाह्य सराज की बुच्छैर पंचायत के अधिष्ठाता देवता तराली नाग रघुपुरघाटी के दौरे पर रहेंगे। देवता का रथ पूरे लाव लश्कर के साथ 28 जून को अपने देवालय तराला गांव से निकलेगा। देवता शाम को फनौटी गांव पहुंचेंगे। देवता गांव बनाला और लोट भी जाएंगे और ग्रामीणों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
अपने कुलज देवता के आने का समाचार सुनकर फनौटी, बनाला और लोट गांव के लोगों में उत्साह का माहौल है। देवता के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गांव की साफ-सफाई के साथ जिस रास्ते से देवता का रथ गुजरेगा, उसे भी चकाचक किया गया है।
फनौटी पंचायत के उपप्रधान धर्म सिंह, ग्रामीण खेम राज, उगम राम, सुनील कुमार, कुमार सिंह, ओम प्रकाश आदि ने कहा कि देवता तराली नाग करीब तीन से चार साल बाद रघुपुरघाटी के दौरे पर आ रहे है। देवता 28 जून को फनौटी, 29 और 30 जून को बनाला गांव और एक जुलाई को लोट गांव पहुंचेंगे। देवता के दौरे के दौरान देवनृत्य के साथ देवलुओं की ओर से नाटी डाली जाएगी। संवाद