फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The deity Bijli Mahadev descended straight from the hill with the help of a rope.

Kullu News: रस्से के सहारे सीधी पहाड़ी से उतरे देवता बिजली महादेव

Tue, 14 Apr 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The deity Bijli Mahadev descended straight from the hill with the help of a rope.
रस्से के सहारे पहाड़ी से नीचे उतरते देवता बिजली महादेव कारकूनों संग। वीडियोग्रेब।
कुल्लू। घाटी के अधिष्ठाता बिजली महादेव की बैसाख महीने की परिक्रमा शुरू हो गई है। मंगलवार को देवता बिजली महादेव रस्से के सहारे सीधी पहाड़ी से जिया गांव तक पहुंचे। सीधी पहाड़ी से उतरते वक्त के नजारे को देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु भ्रैंण में उमड़े। वहीं जिया गांव में पहुंचने पर देवता का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

गांव में बिरशू मेले का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार सुबह देवता की ढोल-नगाड़ों की थाप पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद मंदिर में देवता के दर्शनों का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद देवता बिजली महादेव देवालय से बाहर निकले और देवनृत्य की परंपरा निभाई गई। देवखेल करने के बाद देवता लाव-लश्कर के साथ जिया की ओर रवाना हुए। रस्से के सहारे देवता को जिया गांव तक लाया गया। इस पहाड़ी से देवता साल में केवल एक बार ही उतरते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में दैवीय शक्ति और आस्था का अनूठा संगम यहां देखने को मिला। शाम को देवता ढोल-नगाड़ों की स्वरलहरियों के बीच जिया गांव पहुंचे। इससे पहले देवता ने बच्चों के साथ लुकाछिपी की। देवता ने खेत में छुपे हुए बच्चों को ढूंढ निकाला। बच्चे हर साल खेत में छुपे होते हैं, जिन्हें देवता ढूंढते हैं। जिया पंचायत के पूर्व प्रधान संजू पंडित ने कहा कि देवता बिजली महादेव का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिया में अगले दो दिन भी मेले की धूम रहेगी। बुधवार सुबह देवता जिया गांव की परिक्रमा करेंगे। इसके बाद महिलाओं की ओर से लालड़ी नृत्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवता के साथ आए हुए देवलुओं की ग्रामीणों की ओर से खूब खातिरदारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed