फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The crops are ripe and ready, but the rain is not allowing them to reach the fields

Kullu News: फसलें पक कर तैयार, खेतों तक नहीं जाने दे रही बारिश

Sat, 10 May 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 10 May 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
The crops are ripe and ready, but the rain is not allowing them to reach the fields
जिले के किसान परेशान, बोले- पिछले एक सप्ताह से खराब चल रहा है मौसम
विज्ञापन

रुक-रुककर बारिश होने से बढ़ी चिंता, टमाटर की फसल भी प्रभावित होने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में रबी फसल गेहूं और जौ की फसल खेतों में पककर तैयार है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश किसानों को खेतों तक पहुंचने नहीं दे रही है। पिछले एक सप्ताह से बारिश का क्रम जारी है।
इस कारण किसान खेतों का रुख नहीं कर पाए हैं। ऐसे में किसान गेहूं और जौ की कटाई नहीं पा रहे हैं। इससे फसल के खराब होने की चिंता सता रही है। नगदी फसल मटर पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। गौर रहे कि जिले के निचले इलाकों में खराब मौसम और बारिश होने से तैयार गेहूं और जौ की कटाई प्रभावित हो रही है। ओले गिरने से खेतों में पक्की की फसल को भी नुकसान हो रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले के किसानाें-बागवानों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सूरत राम, आलम चंद, वेदराम, वेदप्रकाश, गोपाल, हरिचंद ने कहा कि मौसम के कारण गेहूं और जौ की फसल की कटाई नहीं हो रही है। दोनों फसलें पककर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से मौसम खराब है। रुक-रुक बारिश हो रही है। यह किसानों के लिए परेशानी बनी हुई है। कहा कि इन दिनों गेहूं और जौ के साथ नगदी फसल मटर और सब्जियां भी उगाई गई हैं, लेकिन मौसम खराब होने से नगदी फसलों को नुकसान होने का खतरा बना है। इससे किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed