{"_id":"68471446a42ea49b18003693","slug":"the-condition-of-kais-bandrol-road-should-be-improved-soon-kullu-news-c-89-1-klu1001-149530-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: काईस-बंदरोल सड़क की जल्द सुधारी जाए दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: काईस-बंदरोल सड़क की जल्द सुधारी जाए दशा
Mon, 09 Jun 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
समस्या को लेकर उपायुक्त कुल्लू से मिले ग्रामीण
बोले, वर्ष 2023 की आपदा के बाद हालत दयनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। काईस-बंदरोल सड़क की हालत खस्ता हो गई है। सड़क को सेब सीजन से पहले दुरुस्त करने की मांग को लेकर सोमवार को किसान सभा की क्षेत्रीय इकाई का प्रतिनिधिमंडल प्रताप पठानिया के नेतृत्व में उपायुक्त तोरुल एस रवीश से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से लोकनिर्माण मंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
प्रताप पठानिया ने कहा कि बंदरोल-काईस सड़क को सेब सीजन पहले ठीक किया जाए। वर्ष 2023 में आई बाढ़ के बाद सड़क की हालत दयनीय हो गई है। इस कारण तीन पंचायतों के किसानों-बागवानों को अपने उत्पाद सब्जी मंडी बंदरोल ले जाना मुश्किल हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि यहां छोटे पुल के साथ डंगा लगाने को है। डंगा न लगने की वजह से वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। सड़क की खस्ता हालत से किसान और बागवान परेशान हैैं। अगर समय रहते सड़क को ठीक नहीं किया गया तो किसानों व बागवानों को मुश्किलें आएंगी। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि सड़क को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं। इस दौरान दोत राम, देवराज ठाकुर, चुनी लाल, गुलाब दास आदि मौजूद रहे।
--