{"_id":"66224ad2ca158a9d2305c761","slug":"the-condition-of-bhuntar-manikaran-road-is-bad-there-is-a-traffic-jam-kullu-news-c-89-1-klu1001-121013-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क की हालत खराब, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क की हालत खराब, लग रहा जाम
विज्ञापन
पर्यटन सीजन में भुंतर-मणिकर्ण सड़क की हालत खराब
कारोबारियों को उठाना पड़ रहा है नुकसान: शेर सिंह नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। सड़क की हालत सुम्मा रोपा और डुंखरा के पास इतनी खराब है कि यहां पर जाम लग रहा है। यह बात शुक्रवार को प्रेस को जारी बयान में पर्यटन कारोबारी शेर सिंह नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले तो बसें भी ट्रांसमिट करके चलाई गईं। जाम से पर्यटन कारोबार पर असर पड़ रहा है।
पुलिस जाम से निपटने के लिए कुछ नहीं कर रही है। आपदा के बाद 38 करोड़ का बजट केंद्र सरकार से स्वीकृत हुआ है, लेकिन यह बजट कहां खर्च हुआ इसका कोई पता नहीं है। स्थानीय लोग और पर्यटक सड़क की खस्ताहालत से परेशान हैं। छरोड़नाला से लेकर मणिकर्ण तक बही पुलियों को अभी तक नहीं बनाया गया है।
लोग जान जोखिम में डाल कर नदी और नालों को पार कर रहे हैं। इसके साथ ही शारनी-पीणी, छरोड़नाला-भ्रैंण, जरी-मलाणा, मणिकर्ण-बरशैणी, शाट रतोचा सहित अन्य संपर्क सड़कों की हालत भी खराब है। संवाद