फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The city council will name the vacant land in the area, FRA and FCA case will be made of third class forest, Construction of parking etc. for vehicles can be done on the land, kullu news

क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन को नगर परिषद करेगी अपने नाम

Tue, 29 Jun 2021 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
The city council will name the vacant land in the area, FRA and FCA case will be made of third class forest, Construction of parking etc. for vehicles can be done on the land, kullu news
कुल्लू। नगर परिषद के क्षेत्र में आने वाली खाली भूमि को अब नगर परिषद कुल्लू अपने नाम करेगी। नगर परिषद क्षेत्र में थर्ड क्लास फॉरेस्ट का नगर परिषद द्वारा एफआरए और एफसीए केस बनाकर मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही जमीन नगर परिषद कुल्लू के नाम होगी। नगर परिषद यहां पर विभिन्न विकास कार्यों को अंजाम दे सकेगी। अमृत योजना में कुल्लू शहर में रास्तों में पेबर बिछाने, पार्किंग आदि काम चल रहे हैं। नगर परिषद ने कई कामों को प्रस्तावित सूची में डाला है। इन कामों के लिए जमीन उपलब्ध होने से नगर परिषद लोगों को बेहतर सेवाएं दे पाएगी।
विज्ञापन

हालांकि नगर परिषद ने भूमि की पैमाइश आदि के लिए एक सेवानिवृत्त पटवारी को भी आउटसोर्स पर रखा है। जिसके माध्यम से नगर परिषद के पास आसानी से डाटा आ जाएगा कि कौन सी जगह थर्ड क्लास फॉरेस्ट के तहत आती है। गौर रहे कि कई जगह जमीन खाली पड़ी है। इस भूमि का इस्तेमाल नगर परिषद के द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए किया जा सके। इसके लिए थर्ड क्लास फॉरेस्ट का एफआरए और एफसीए की फाइल तैयार की जाएगी। एफआरए और एफसीए की फाइल तैयार करने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। नगर परिषद की पहल का शहरवासियों को फायदा मिलेगा। इस संबंध में नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने कहा कि शहर में खाली पड़ी वन भूमि को नगर परिषद अपने नाम करेगी। इसके लिए थर्ड क्लास फॉरेस्ट का एफआरए और एफसीए का केस बनाया जाएगा। इस भूमि पर पार्किंग, एंबुलेंस सड़क सहित अन्य निर्माण हो सकेंगे। जिससे शहरवासियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed