फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The changing mood of the weather started making me sick

Kullu News: बीमार करने लगा मौसम का बदला मिजाज

Sat, 28 Dec 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 28 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
The changing mood of the weather started making me sick
सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम की चपेट में आ रहे जिले के लोग लोग
विज्ञापन

आयुष्मान आरोग्य शिविरों में खुलासा, 40 फीसदी तक बढ़े वायरल के मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में लगातार बदलते मौसम के बीच लोग सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ज्यादातर मरीज वायरल से ग्रस्त पाए जा रहे हैं।
जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों में चलाए जा रहे आयुष्मान आरोग्य शिविरों में इन दिनों वायरल के मरीजों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का मानना है कि मौसम के परिवर्तनशील बने रहने से लोग अधिक संख्या में सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिले में 40 फीसदी तक वायरल के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

गौर रहे कि बदलते मौसम में वायरल की बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। लिहाजा, सर्द-गर्म होने से लोग वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुजुर्ग और बच्चे जल्दी ही वायरस की चपेट में आ जाते हैं, क्योंकि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि ओपीडी में सांस संबंधी बीमारियों समेत अस्थमा, सांस फूलने की समस्या भी बढ़ रही है। इसके अलावा जोड़ों के दर्द के मरीजों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। हड्डी रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या 25 से 30 फीसदी तक बढ़ी है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि मौसम परिवर्तन से वायरल और जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

--
ऐसे रखें अपना ख्याल
कपड़े पूरी बाजू के पहनें। कान, सिर और पैरों को ढंकें। शीतल पदार्थों का सेवन न करें और तेल से शरीर की मालिश करते रहें। घास या फर्श पर नंगे पैर टहलने से बचें। सुबह के बजाय कुछ देर ठहरकर सैर करें। ताजा पानी से नहाएं, ज्यादा गर्म व ठंडे पानी से बचें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क का उपयोग आवश्यक तौर पर करें, ताकि दूसरों से आपको बीमार के लक्षण न आएं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed