{"_id":"636e9089baaa4f161f04f2a4","slug":"the-challenge-will-be-for-the-bjp-to-maintain-its-lead-in-the-district-kullu-news-sml42755832","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में भाजपा को बढ़त बरकरार रखना होगा चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में भाजपा को बढ़त बरकरार रखना होगा चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस इस बार जिले की चारों सीटें जीतने का दावा कर रही है। वहीं भाजपा पर पिछले चुनाव के प्रदर्शन को बरकरार रखने की चुनौती है। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने कुल्लू जिले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन सीटों पर कब्जा किया था, जबकि कांग्रेस को महज एक ही सीट से संतोष करना पड़ा था।
भाजपा की जीत के बाद मनाली से शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, बंजार से सुरेंद्र शौरी और आनी से विधायक किशोरी लाल सागर विधानसभा में पहुंचे थे। जबकि कुल्लू सदर सीट से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के चुनाव हारने के चलते कांग्रेस के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे। इस बार भाजपा के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। कुल्लू जिले की चारों सीटों पर भाजपा के बागी खेल बिगाड़ सकते हैं।
कुल्लू विधानसभा से भाजपा से बागी हुए राम सिंह चुनावी मैदान में हैं। वहीं, मनाली विधानसभा में महेंद्र ठाकुर भी भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। इसके साथ बंजार में हितेश्वर सिंह ने यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया हुआ है। आनी से विधायक किशोरी लाल सागर भी बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के लिए राहत की बात यह है कि आनी को छोड़कर अन्य सीटों पर बगावत नहीं है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशियों की जीत में राह में बागी रोड़ा बन सकते हैं। बहरहाल अब देखना यह है कि चुनाव में जनता से इन्हें कितना समर्थन मिल पाता है।