{"_id":"698f55f20ae881684f0f8889","slug":"the-car-fell-into-a-ditch-while-turning-the-priest-of-maa-dashmi-varada-died-kullu-news-c-399-1-sml1003-429196-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मोड़ते समय खाई में गिर गई कार, मां दशमी वारदा के पुजारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मोड़ते समय खाई में गिर गई कार, मां दशमी वारदा के पुजारी की मौत
Fri, 13 Feb 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सेउबाग-गाहर सड़क पर बांकी बाई में हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की छानबीन
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, सेउबाग में आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ लगते गाहर गांव के एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह कार में सवार होकर जा रहे थे।
इस बीच, सेउबाग-गाहर सड़क पर बांकी बाई नामक जगह के समीप उनकी कार मोड़ते समय गहरी खाई में जा गिरी। वह माता दशमी वारदा के पुजारी भी थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद गाहर सड़क पर 47 साल के निहाल चंद, निवासी गाहर, तहसील और जिला कुल्लू अपनी कार को मोड़ रहे थे। इस बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 100 मीटर से अधिक गहरी खाई में जा गिरी।
कार में गिरने के निहाल चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गाहर गांव में शोक पसर गया है। निहाल चंद माता दशमी वारदा के पुजारी भी थे। निहाल चंद का एक बेटा अग्निवीर और दूसरे ने आईटीआई का डिप्लोमा किया है। परिवार में मां और पत्नी भी हैं। गाहर पंचायत के प्रधान रोहित वत्स धामी और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मृतक का शनिवार को सेउबाग में ब्यास नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, इस बारे में पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
--