{"_id":"684713838d22e130ae0ca0c7","slug":"the-bride-who-fled-after-cheating-was-caught-returned-the-jewelry-refused-to-return-home-kullu-news-c-89-1-klu1001-149545-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पकड़ी गई ठगी कर भागी दुल्हन, गहने लौटाए, घर लौटने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पकड़ी गई ठगी कर भागी दुल्हन, गहने लौटाए, घर लौटने से इंकार
Mon, 09 Jun 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
पैसे लौटाने पर नहीं बनी सहमति, पति और पत्नी ने एक-दूसरे से किया किनारा
बलौन निवासी से शादी के बाद महिला ने जमीन बिकवाकर हड़प लिए थे 2.50 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। शादी के बाद ठगी कर भागने वाली दुल्हन को पतलीकूहल पुलिस ने पकड़ लिया है। थाने में आमने-सामने होने पर पति ने उससे घर लौटने को कहा, लेकिन महिला ने मना कर दिया। ज्ञानचंद ने उससे गहने और रुपये लौटाने की मांग की।
महिला ने आभूषण तो लौटा दिए, लेकिन पैसों पर सहमति नहीं बनी। ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे से किनारा कर लिया हैै।
मामला बंजार का है। बलौन गांव निवासी ज्ञानचंद शादी और विश्वास के नाम पर ठगी का शिकार हुए थे। ज्ञानचंद ने 2024 में बालीचौकी क्षेत्र की एक युवती से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी ने उन्हें बड़ा कारोबारी बनाने के सपने दिखाकर पुश्तैनी 18 बिस्वा जमीन बिकवा दी। जमीन के बिकते ही करीब 2.50 लाख रुपये पत्नी ने अपने खाते में डलवा लिए। पंचायत में नाम चढ़वाने की बात पर वह हर बार बहाने बनाकर टालती रही। अप्रैल 2025 में युवती अचानक 20,000 रुपये नकद और सोने-चांदी के गहनों के साथ गायब हो गई। बाद में खुलासा हुआ कि वह पहले भी तीन शादियां कर चुकी थीं। यह उसकी चौथी शादी थी।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवती को खोज निकाला। मामले की जांच चल रही है।
-- -