फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The bitter cold froze streams and waterfalls, forcing animals into residential areas.

Kullu News: कड़ाके की ठंड से झरने-नाले जमे तो रिहायशी इलाकों में पहुंच गए जीव-जंतु

Wed, 05 Nov 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Nov 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
The bitter cold froze streams and waterfalls, forcing animals into residential areas.
लाहौल में आईबेक्स का झुड़।-संवाद
मनाली-लेह मार्ग पर दालंग, छुरपक, स्तींगरी के पास सड़क के आसपास दौड़ते देखे जा रहे आईबैक्स
विज्ञापन


पर्यटकों ने लीं तस्वीरें, वन विभाग के साथ महिला मंडलों ने भी संभाला सुरक्षा को लेकर मोर्चालाहौल घाटी में पिछले दो दशकों से सामने नहीं आया है अवैध शिकार का कोई भी मामला

दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। शीत मरुस्थल के पहाड़ में कल-कल करते झरने और नाले जमने शुरू हो गए हैं। ऐसे में 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर विचरने वाले वन्य जीव-जंतुओं ने रिहायशी और नदियों का रुख कर लिया है।
विज्ञापन

खासकर आईबैक्स (टंगरोल) को मनाली-लेह मार्ग पर दालंग, छुरपक, स्तींगरी के समीप सड़क और इसके आसपास दौड़ते देखा जा सकता है। घाटी में आने वाले पर्यटक इन प्राणियों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वाले यह प्राणी पर्यटकों को बरबस अपनी ओर खींच रहा है। वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी इनकी सुरक्षा को लेकर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। घाटी की महिला मंडल भी वनों के साथ वन्यजीव-जंतुओं की सुरक्षा के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक घाटी में करीब दो दशकों से अवैध शिकार का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल में घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है कि 10 हजार फीट की ऊंचाई पर विचरण करने वाले आईबैक्स (टंगरोल) इन दिनों करीब से देख सकते हैं और अपने कैमरे में कैद भी कर सकते हैं। चंडीगढ़ से लाहौल घूमने आए पर्यटक मयंक और अश्विन ने बताया कि उन्होंने दालंग गांव के समीप एक आर्टिफिशियल आईबैक्स को सड़क के किनारे देखा तो वह इस प्राणी के कायल हो गए। उन्हें सोमवार को स्तींगरी से आगे सड़क पर आईबैक्स दौड़ते दिखे तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह प्राणी सीधी खतरनाक पहाड़ी पर इतने आसानी से भागते नजर आए जो सच में कुदरत का करिश्मा ही कहा जा सकता। बता दें कि पहाड़ जमने से आईबैक्स को घाटी के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। वन मंडलाधिकारी लाहौल इंद्राजीत सिर्रा ने कहा कि ठंड से पहाड़ में झरने और नाले जमने लगे हैं। ऐसे में ये प्राणी प्यास बुझाने निचले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी इन पर कड़ी नजर रखे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed