{"_id":"6ae0e367548bf22ec60cb483","slug":"the-auspicious-time-shubh-muhurat-for-worship-on-karwa-chauth-is-from-540-pm-to-700-pm-kuber-kullu-news-c-89-1-ssml1013-190399-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से 7 बजे तक : कुबेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 से 7 बजे तक : कुबेर
विज्ञापन
कुल्लू। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवाचौथ का व्रत दांपत्य प्रेम, पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्तूबर वीरवार को होगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्तूबर को अलसुबह 1:07 बजे शुरू होकर रात 10:10 बजे तक रहेगी।
पं. कुबेर दत्त शर्मा के अनुसार, करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक व्रत रखती हैं। इस दौरान महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। शाम के समय भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।
इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। उन्होंने बताया कि करवाचौथ पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 बजे से 7 बजे तक रहेगा। व्रत की अवधि सूर्योदय से चंद्रोदय तक लगभग 13 घंटे 45 मिनट बताई गई है। पं. कुबेर दत्त शर्मा ने सभी माताओं और बहनों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संवाद