फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deities not participating in the Rath Yatra departed early in the morning.

Kullu News: रथयात्रा में भाग न लेने वाले देवी-देवता सुबह ही रवाना

Tue, 27 Oct 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Deities not participating in the Rath Yatra departed early in the morning.
दशहरा उत्सव के समापन के बाद देव-मिलन कर देवालय लौटते देवता।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर मैदान में सात दिनों तक विराजमान रहे देवी-देवताओं की विदाई मंगलवार सुबह से शुरू हो गई। सुबह छह से सात बजे के बीच देवी-देवताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच अपने देवालयों की ओर प्रस्थान करना शुरू कर दिया। सबसे पहले दुर्गम क्षेत्र निरमंड के कुईकंडा नाग सहित बाह्य सराज के अन्य देवी-देवता रवाना हुए।
विज्ञापन

देवी-देवताओं के प्रस्थान करते ही उनके अस्थायी शिविरों को समेटने का काम भी शुरू हो गया। तिरपाल, बिस्तर और भोजन तैयार करने के सामान को गाड़ियों में लादकर भेजा गया, जबकि देवलू अपने आराध्य के साथ पैदल यात्रा पर निकल पड़े। सुबह करीब दस बजे तक बाह्य सराज, निरमंड और आनी क्षेत्र के अधिकतर देवी-देवता रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

जिन देवी-देवताओं की रथयात्रा में भूमिका नहीं होती, वे उत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही अपने देवालयों की ओर लौटना शुरू कर देते हैं। रथयात्रा में शामिल होने वाले देवी-देवता इसके बाद रवाना होते हैं। मंगलवार को रथयात्रा शुरू होने से पहले ही करीब 30 फीसदी देवी-देवता ढालपुर से विदा हो चुके थे। रथयात्रा संपन्न होने के बाद शाम सात बजे तक अन्य देवी-देवताओं की वापसी का सिलसिला जारी रहा। शाम ढलने तक करीब 80 फीसदी देवी-देवता अपने देवालयों की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरदराज के क्षेत्रों से आए देवलू राम दास, निक्का राम और संगत राम ने बताया कि दशहरा उत्सव में करीब 70 से 80 देवी-देवता रथयात्रा में भाग लेते हैं। जिन देवी-देवताओं की इसमें भूमिका नहीं होती, वे सुबह से ही अपने देवालयों की ओर लौटने लगते हैं।

.....
कुछ देवी देवता ढालपुर में ही विराजमान
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में 315 से अधिक देवी-देवता पहुंचे हैं। इसमें से 12 से 15 देवी-देवता ऐसे हैं जो आखिरी दिन भी अपने देवालय का रुख नहीं करते हैं और अगले दिन यानी बुधवार को रवाना होंगे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed