फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The audience hummed on the song Mohabbat Karde Aa...

Kullu News: मोहब्बत करदे आ... गीत पर गुनगुनाए दर्शक

Fri, 18 Oct 2024 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
The audience hummed on the song Mohabbat Karde Aa...
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में वीरवार को पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में खूब धमाल मचाया। उन्होंने असी तैनूं प्यार नी करदे मोहब्बत करदे आ... गीत गाया तो दर्शक भी साथ गुनगुनाने लगे।
विज्ञापन

तेरे गुट्ट नू कड़ा सरदारनिये, कनां नू बालियां, दे नक नू कोका नी, वे तेरे नाल मैं जचदी, जिद तू जट दी पसंद बन गई आदि गीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। पिंक सूट बीच लगदी ए रोज नी गीत से दर्शकों को झुमाया। हास्य कलाकार राजीव मल्होत्रा ने अपने हांस्य व्यंग्यों से दर्शकों को लोट-पोट कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने उनके व्यंग्य मेरा पासपोर्ट फोटो खींच जूता भी आना चाहिए, को दर्शकों ने खूब पसंद किया। पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्यातिथि रहे। सीपीएस एवं दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, उपायुक्त एवं समिति की उपाध्यक्ष तोरुल एस रवीश ने उनका स्वागत किया। वहीं, हिमालयन रूट्स, मिश्रित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन (आईसीसीआर) के कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। आईसीसीआर में करीब छह देशों के एक मिश्रित दल ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वीरवार को शाम 06:00 बजे शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या का आगाज रोजाना की तरह होमगार्ड और पुलिस बैंड की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद कुल्लू के सांस्कृतिक दो दलों ने कुल्लवी नाटी की पारंपरिक परिधानों और वाद्ययंत्रों की धुनों के बीच प्रस्तुति दी।

इसके उपरांत हिमाचली लोकगायक हितेंद्र साहसी ने सुले हांडना कुल्लू री सड़का सुले हांडना, ...आजा रे आजा रे, ...ओ रीना तेरे बिना आदि गीतों से दर्शकों को नचाया। वहीं, वरुण, यामानंद, जीवन, कृष्ण ठाकुर, ट्विंकल एवं ग्रुप, डांस इलाईट ग्रुप, डोनी राणा, मानचंद, धर्मेंद शर्मा, दीपिका लाल, आकाश, बीके चौहान, राजीव थापा, पायल ठाकुर आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र के मंच पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed