फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The administration team reached Bakshal to assess the damage

Kullu News: नुकसान का जायजा लेने के लिए बकशाल पहुंची प्रशासन की टीम

Sun, 14 Sep 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The administration team reached Bakshal to assess the damage
जमीन, मकान के नुकसान का बारीकी से लिया जायजा
विज्ञापन

प्रशासन को सौंपी जाएगी नुकसान की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सैंज घाटी के बकशाहल और शायद क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन की टीम रविवार को पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की।
सबसे पहले टीम बकशाहल क्षेत्र में पहुंची। इसके बाद शायद क्षेत्र में भी नुकसान का जायजा लिया। राजस्व विभाग की ओर से पटवारी, सहायक और अन्य कर्मचारियों की टीम ने क्षेत्र में जमीन, मकान, फसल और पेड़-पौधों को हुए नुकसान का जायजा लिया। संबंधित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी नुकसान की जानकारी मुहैया करवाई।
विज्ञापन

सैंज वैली विकास समिति ने टीम को लिखित रूप से भी नुकसान की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष बुधराम ने बताया कि उन्होंने टीम के समक्ष क्षेत्र की सड़क को बहाल करने की मांग की है। क्षेत्र में पानी की समस्या है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जाएं। क्षेत्र की सड़कों को बहाल कर लोगों को राहत दी जाए। उन्होंने नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन की टीम भेजने के लिए उपायुक्त का आभार भी जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed