फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tests will start from today in new lab in Kullu Hospital

अस्पताल में क्रस्ना कंपनी आज से लेगी सैंपल

Sun, 29 May 2022 09:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Tests will start from today in new lab in Kullu Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सप्ताह बाद फिर मरीजों के टेस्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी, लेकिन मरीजों को रिपोर्ट आने के लिए 24 घंटे का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल सैंपल को जांच के लिए मोहाली भेजा जाएगा।
अब अस्पताल में विभिन्न तरह के 233 टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे। इससे मरीजों को उपचार पर कम खर्च करना पड़ेगा। इसके अलावा लैब में होने वाले अन्य टेस्ट करवाने पर शुल्क देना पड़ेगा। पुणे की कंपनी क्रस्ना डायग्नोस्टिक ने लैब का आधारभूत ढांचा काफी हद तक तैयार कर लिया है। अस्पताल में सोमवार से एक सप्ताह बाद दोबारा टेस्ट सुविधा शुरू कर दी जाएगी। सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक टेस्ट की सुविधा मरीजों को मिलेगी। मरीजों को अब टेस्ट करवाने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

अस्पताल में क्रस्ना डायग्नोस्टिक सोमवार से अपनी सेवाएं आरंभ कर देगी। बता दें कि इससे पहले अस्पताल में एसआर लैब टेस्ट सुविधा मुहैया करवा रही थी। 21 मई को एसआर लैब का टेंडर समाप्त हुआ है। ऐसे में कंपनी ने उसी दिन शाम 5:00 बजे से सेवाएं देनी बंद कर दी थी, जिसके कारण मरीजों को एक सप्ताह तक परेशान होना पड़ा है। क्रस्ना डायग्नोस्टिक प्रभारी सुषमा ने कहा कि सोमवार से अस्पताल में मरीजों के टेस्ट सैंपल लेने शुरू कर दिए जाएंगे। सैंपल को फिलहाल जांच के लिए मोहाली भेजा जाएगा। कंपनी को आधारभूत ढांचा पूरी तरह से व्यवस्थित करने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का प्रयास
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के प्रयास लगातार जारी है। एसआर लैब का टेंडर समाप्त होने से परेशानी हुई है, लेकिन अस्पताल की सरकारी लैब में टेस्ट सुविधा जारी रही। कहा कि क्रस्ना डायग्नोस्टिक की ओर से सैंपल लेने की सुविधा शुरू करने से मरीजों का मर्ज कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed