फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tests started in Krasna Lab, relief to patients

Kullu News: क्रस्ना लैब में शुरू हुए टेस्ट, मरीजों को राहत

Fri, 05 Apr 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 05 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tests started in Krasna Lab, relief to patients
कुल्लू। क्षेेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थापित क्रस्ना लैब में करीब चार दिन बाद सेवाएं सामान्य हुई हैं। शुक्रवार से प्रयोगशाला में मरीजों के सभी टेस्ट हुए। सेवाएं शुरू होने से मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चार दिन सेवाएं बंद रहने से मरीजों और तीमारदारों की परेशानी हुई। क्रस्ना प्रयोगशाला में चार दिन से सभी प्रकार के टेस्ट नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन

इस कारण मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए भटकना पड़ रहा था। अब हालात सामान्य होने से मरीजों की परेशानी काफी हद तक हल हुई है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रही क्रस्ना प्रयोगशाला में रोजाना 250 से 350 मरीजों के टेस्ट किए जाते हैं। प्रयोगशाला में मरीजों के 233 टेस्ट निशुल्क होते हैं।
विज्ञापन

मरीजों को 24 घंटे टेस्ट की सुविधा है। मरीज शांभवी चौहान, आकाश, शुभम, सोमदेव शर्मा, अशोक, मेहर चंद ने कहा कि क्रस्ना लैब में टेस्ट सुविधा मिलने से अब निजी प्रयोगशालाओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। समय पर टेस्ट रिपोर्ट मिलने से दुर्गम क्षेत्रों के मरीज उपचार करवाकर बिना परेशानी के घर लौट सकेंगे। इस संबंध में क्रस्ना लैब के प्रभारी सुदेश गौड़ ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए सभी टेस्ट आरंभ कर दिए गए हैं। कहा कि रोजाना औसतन 300 मरीजों के टेस्ट प्रयोगशाला में होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed