फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tests done after examining patients

Kullu News: मरीजों की जांच के बाद किए टेस्ट

Fri, 30 Aug 2024 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tests done after examining patients
बंजार अस्पताल में आयुष्मान अरोग्य शिविर में पहुंचे लोगों की जांच करते एमडी ​डाक्टर नितेश
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग हर एक स्वास्थ्य संस्थान के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों और कर्मियों की टीम उपचार सुविधा प्रदान कर रही है। वीरवार को स्वास्थ्य खंड बंजार के तहत नागरिक अस्पताल बंजार में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय अस्पताल के अलावा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शामिल रही।
विज्ञापन

अस्पताल में 589 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें सबसे अधिक मरीज जनरल ओपीडी में रहे। जनरल ओपीडी में वायरल और गैर संचारी रोगों के 165 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार मेडिसिन ओपीडी में 120, ऑर्थो ओपीडी में 104, गायनी ओपीडी में 70, सर्जरी में 50 और ईएनटी में 80 मरीजों को उपचार सुविधा प्रदान की गई। चिकित्सकीय परामर्श के बाद 186 मरीजों के विभिन्न बीमारियों से संबंधित टेस्ट, 10 मरीजों की ईसीजी और 33 मरीजों के एक्स-रे भी किए गए। इसके अलावा 130 मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग (गैर संचारी रोग) की गई तथा 63 मरीजों में क्षय रोग की जांच की गई। इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि नागरिक अस्पताल बंजार में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। इसमें 589 मरीजों का उपचार करने के अलावा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी, एनसीडी और क्षय रोग स्क्रीनिंग, आईईसी आदि सेवाएं प्रदान की गईं। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर स्वास्थ्य संस्थान में इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि मरीजों को घरद्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed