Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tender process for Barnagi-Mashiyar road completed: Vikramaditya

बरनागी-मशियार सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण : विक्रमादित्य

Sun, 14 Jun 2026 04:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Tender process for Barnagi-Mashiyar road completed: Vikramaditya
निजी दौरे पर मशियार पहुंचे मंत्री ने कहा, जल्द ही कार्य होगा आवंटित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी/सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की बरनागी-मशियार सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई है। ठेकेदार को कार्य आवंटित कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कही। मंत्री अपने निजी दौरे के दौरान तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत मशियार के मशियार गांव पहुंचे। उन्होंने देवता शेषनाग के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।

युवक मंडल मशियार के प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी के नए भवन निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्राकृतिक आपदा और भूस्खलन के कारण विद्यालय का मुख्य भवन पूरी तरह से ढह चुका है। दूसरा भवन भी असुरक्षित हो गया है। वर्तमान में लगभग 500 विद्यार्थियों की कक्षाएं बाड़ीरोपा स्थित एक निजी भवन में संचालित की जा रही हैं। विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। उधर, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व प्रधान शांता देवी, सेसराम, नैणू राम, गुमत राम, टीकम राम, धने राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed