फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ten bighas of land will become a shelter for stray cattle

Kullu News: दस बीघा भूमि बनेगी लावारिस मवेशियाें का सहारा

Sat, 21 Feb 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 21 Feb 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Ten bighas of land will become a shelter for stray cattle
गोसदन भी आधुनिक सुविधाओं से होगा लेस, घायल पशुओं को भी मिलेगा उपचार
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू के नाम हुई हनुमानी बाग और लंकाबेकर के बीच 10 बीघा जमीन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद के वार्ड नंबर नौ में हनुमानी बाग और लंकाबेकर के बीच 10 बीघा भूमि नगर परिषद के नाम दर्ज हो गई है। इस जमीन पर संचालित हो रहा गोसदन आने वाले समय में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
इसमें लावारिस और घायल पशुओं के पालन-पोषण से लेकर उपचार की व्यवस्था होगी। ब्यास नदी से सटे क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए जलशक्ति विभाग सुरक्षा दीवार भी लगाएगा। पहले से चल रहे गोसदन में मवेशियों को रखने के लिए एक अन्य शेड भी तैयार किया है। इसमें प्राथमिक तौर पर पशुओं के उपचार के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। आने वाले समय में इन सुविधाओं को आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण करने की योजना है। नगर परिषद ने जमीन अपने नाम करने का प्रस्ताव बनाया था। इसे प्रशासन ने वन विभाग से मिलकर सिरे चढ़ा दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्तमान में गोसदन संस्था के माध्यम से चलाया जा रहा है। नगर परिषद इसका संचालन करने के लिए धन उपलब्ध करवाती है। संस्था इसका संचालन कर रही है। लंकाबेकर और हनुमानीबाग के साथ लगता यह क्षेत्र ब्यास नदी से सटा है। बरसात के दिनों में नदी का पानी गोसदन में आ जाता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जलशक्ति विभाग ब्यास के किनारे सुरक्षा दीवार लगाकर गोसदन क्षेत्र को सुरक्षित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़कों पर भटक रहे मवेशियों को मिलेगा सहारा
गोसदन में सुविधाएं जुटने के बाद सड़क पर भटक रहे और घायल होने वाले मवेशियों को उपचार के साथ सहारा मिलेगा। वर्तमान में भी यहां 130 से अधिक मवेशी रखे गए हैं। आने वाले समय में उपचार से संबंधित आधुनिक सुविधाएं जुटाने की योजना है।

--
नगर परिषद कुल्लू ने 10 बीघा जमीन उनके नाम करने का प्रस्ताव बनाया था। इसके चलते जमीन उनके नाम कर दी गई है। -एंजल चौहान, वनमंडलाधिकारी, कुल्लू

--गोसदन चलाने के लिए नगर परिषद को दस बीघा जमीन मिल गई है। आने वाले समय में इस गोसदन को और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed