फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Temporary suspension of rafting on the Beas due to bad weather.

Kullu News: खराब मौसम के चलते ब्यास में राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sat, 04 Jul 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Temporary suspension of rafting on the Beas due to bad weather.
भारी बारिश और बढ़े जलस्तर के बीच पर्यटन विभाग का फैसला
विज्ञापन

मौसम सामान्य होने तक साहसिक गतिविधियां बंद; कारोबार पर पड़ा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद जिले में साहसिक पर्यटन गतिविधियां ठप हो गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), केंद्र शिमला ने प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने और कुल्लू जिले सहित प्रदेश के विभिन्न भागों में भारी वर्षा और गरज-चमक की संभावना व्यक्त की है। इस कारण पर्यटन विभाग ने ब्यास नदी में राफ्टिंग गतिविधियों पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।
इससे रायसन से लेकर बजौरा तक चिह्नित स्थानों पर तुरंत प्राभाव से राफ्टिंग गतिविधियां रोकने को कहा है और पर्यटन से जुडे़ लोगों ने भी गतिविधियों को रोक दिया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा ने सभी राफ्टिंग एसोसिएशनों और संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अगले आदेशों तक जिले के किसी भी राफ्टिंग स्थल पर राफ्टिंग गतिविधियां संचालित न करें। उन्होंने कहा कि खराब मौसम और नदी में बढ़े जलप्रवाह के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने लगातार हो रही बारिश और ब्यास नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए जिले में संचालित सभी राफ्टिंग गतिविधियों को अगले आदेशों तक अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार लगातार वर्षा के कारण ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है तथा नदी का पानी अत्यधिक मटमैला हो गया है, जिससे राफ्टिंग करना असुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग और प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास एवं पंजीकरण अधिनियम-2002 तथा हिमाचल प्रदेश रिवर राफ्टिंग नियम-2005 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed