{"_id":"683dda9010691de73701ae5e","slug":"tempo-travellers-will-not-run-for-hidimba-temple-and-old-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1015-148961-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हिडिंबा मंदिर और ओल्ड मनाली के लिए नहीं दौड़ेंगे टेंपो ट्रैवलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हिडिंबा मंदिर और ओल्ड मनाली के लिए नहीं दौड़ेंगे टेंपो ट्रैवलर
Mon, 02 Jun 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते पुलिस ने लगाई रोक, मिलेगी राहत
होटलों की बुकिंग वाले टेंपो ट्रैवलर ही दस्तावेज दिखाने पर भेजे जाएंगे आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए मनाली पुलिस ने शहर के रामबाग चौक से ओल्ड मनाली और हिडिंबा मंदिर सड़क पर ट्रैवलर के संचालन पर रोक लगा दी है।
अब इन संपर्क सड़कों पर टेंपो ट्रैवलर नहीं चलेंगे। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक निजात मिलेगी। केवल उन्हीं टेंपो ट्रैवलर को जाने की अनुमति दी जाएगी, जो इलाके के होटलों की बुकिंग लेकर आ रहे हैं। बुकिंग के दस्तावेज दिखाने पर इन्हें आगे भेजा जाएगा। मनाली पंचायत की मांग के बाद पुलिस ने यह फैसला लिया है।
गौरतलब है कि मनाली पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से मांग की थी कि हिडिंबा मंदिर (ढुंगरी) और ओल्ड मनाली के लिए टेंपो ट्रैवलर बंद किए जाए। तर्क दिया था कि तंग सड़क पर टेंपो ट्रैवलर चलने से इन दोनों सड़कों पर अकसर जाम की स्थिति बन जाती है। टेंपो ट्रैवलर तंग जगह पर फंस जाते हैं, जिससे पास लेने में भी दिक्कत होती है। मनाली पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर एसडीएम रमण कुमार शर्मा को ज्ञापन साैंपा था। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि पंचायत का प्रस्ताव आगामी कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस को भेजा गया था। पुलिस ने इसके बाद अवलोकन कर टेंपो ट्रैवलर की आवाजाही पर रोक लगा दी है। उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हिडिंबा मंदिर और ओल्ड मनाली के लिए टेंपो ट्रैवलर की आवाजाही रोकी गई है। उन्होंने बताया कि सिर्फ उन्हीं टेंपो ट्रैवलर को भेजा जा रहा है, जो इन इलाके के होटलों की बुकिंग लेकर आ रहे हैं। बुकिंग के दस्तावेज दिखाने पर ही टेंपो ट्रैवलर को जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
--