फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tempo traveler caught fire in Dhalpur

Kullu News: ढालपुर में टेंपो ट्रेवलर में लगी आग

Sun, 25 Aug 2024 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Tempo traveler caught fire in Dhalpur
कुल्लू के ढालपुर में ट्रैवलर में लगी आग का बुझाने में जुटे लोग।-वीडियोग्रैब
दो लाख का नुकसान, आग के बाद मची अफरा-तफरी
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में रविवार को पशु मैदान ढालपुर के पास सड़क किनारे पार्क टेंपो ट्रेवलर में आग लग गई। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग की घटना में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
रविवार सुबह टेंपो ट्रेवलर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रेवलर में सुबह करीब पौने सात बजे चिंगारी भड़क उठी। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल केंद्र घटनास्थल से महज डेढ़ किलोमीटर दूरी पर था। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जिस समय टेंपो ट्रेवलर में आग लगी, उस समय इसमें कोई नहीं था।
विज्ञापन

लोग भी अपने घरों में सुुबह के समय सोए हुए थे। जब लोगों ने दमकल विभाग की गाड़ी का सायरन सुना तो लोग नींद से जागे और घटनास्थल की ओर दौड़े। अग्निशमन केंद्र कुल्लू के सब फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज ने कहा कि मौके पर पहुंचकर आठ लाख रुपये की संपत्ति को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्र ने कहा कि आग से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed