फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tell CPS, when will the posts of doctors be filled: Govind

सीपीएस बताएं, डॉक्टरों के पद कब भरेंगे : गोविंद

Sat, 04 Mar 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tell CPS, when will the posts of doctors be filled: Govind
कुल्लू। कांग्रेस सरकार के खिलाफ शनिवार को कुल्लू जिले के भाजपा नेता जमकर बरसे। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी निशाने पर रहे। वहीं सरकार की ओर से संस्थानों का बंद करने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

इससे पहले ढालपुर के परिधि गृह से लेकर ढालपुर चौक तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली। इसमें सुक्खू सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी की। संस्थानों को बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुुर सहित कई भाजपा नेताओं ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि यह तालाबंदी करने वाली सरकार है। पहले पूरे प्रदेशभर में 620 संस्थान बंद कर दिए। अब शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया। सीपीएस सुंदर ठाकुर पर निशाना साधा कि अस्पताल में डॉक्टरों के पद कब भरेंगे। अब अस्पताल में ईएनटी की ओपीडी भी बंद है। रेडियोलॉजिस्ट की अस्पताल के लिए नियुक्ति हुई, लेकिन ज्वाइनिंग से पहले यह रद्द हो गई। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ज्यादा समय तक नहीं चलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू सदर से प्रत्याशी रहे नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि बजट का रोना रोकर सरकार ने जनहित में खोले संस्थान बंद कर किए। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि छल कपट कर यह सरकार सत्ता में आईं है।

ढाई महीने में एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। विधायक आनी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि डिनोटिफाई के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सीपीएस सांविधानिक पद नहीं है। इस दौरान सेवानिवृत्त बिग्रेडियर खुशाल सिंह ठाकुर, रमेश शर्मा, अमित सूद, महामंत्री अखिलेश कपूर, जोगिंद्र शुक्ला, युवराज बोध आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed