Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teel-Saraj road has not been repaired for ten years

Kullu News: दस साल से नहीं हुई टील-सराज सड़क की मरम्मत

Wed, 11 Nov 2026 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Teel-Saraj road has not been repaired for ten years
बंजार (कुल्लू)। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जाल बिछाया है लेकिन इन सड़कों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बंजार घाटी की करीब 40 हजार आबादी को जोड़ने वाली सड़क की हालत भी ऐसी ही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत टील और सराज क्षेत्र की यह सड़क साढ़े तीन किलोमीटर लंबी है। इस पर करीब दस वर्षों से कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को रोजाना जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। विभाग ने इस सड़क का निर्माण वर्ष 2006 में किया था। इसके बाद वर्ष 2017 में सड़क पर तारकोल बिछाकर इसे पक्का किया गया लेकिन उसके बाद से आज तक इसकी नियमित मरम्मत नहीं हुई है। रखरखाव के अभाव में सड़क कई जगह पर गहरे गड्ढों में बदल गई है। सड़क पर बिछाई गई सोलिंग भी पूरी तरह उखड़ चुकी है।
विज्ञापन

वाहन चालकों को जगह-जगह हिचकोले खाते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। सराज पंचायत के पूर्व उपप्रधान तेज सिंह ठाकुर और पूर्व पंच नरेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क की जल्द सुध लेकर लोगों को राहत पहुंचाई जाए। स्थानीय निवासियों राम सिंह, हेमराज, दलीप सिंह, केशव राम और दलवीर सिंह ने कहा कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। टैक्सी और छोटे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों और उखड़ी सोलिंग से छोटे वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की हालत सुधारने के लिए जल्द मरम्मत कार्य करवाया जाए। दोबारा तारकोल बिछाने का कार्य भी किया जाए, जिससे सुरक्षित आवाजाही मिल सके।

ग्राम पंचायत टील और सराज क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत के लिए विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सर्दियों के दौरान तारकोल बिछाने का कार्य नहीं किया जाएगा। अप्रैल 2027 के बाद सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू किया जाएगा। -राजेश शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उपमंडल बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed