Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJYM Anni Mandal has expanded its executive committee.

Kullu News: भाजयुमो मंडल आनी ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Wed, 11 Nov 2026 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
BJYM Anni Mandal has expanded its executive committee.
कुल्लू। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल आनी की संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी का विस्तार कर चार युवाओं को कार्यकारी में सदस्य नियुक्त किया गया है। भाजयुमो के अध्यक्ष भजन सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार, भाजपा जिला महामंत्री अमर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर और भाजयुमो जिला अध्यक्ष दिग्विजय आनंद के साथ विचार-विमर्श के बाद मंडल में नई नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन


कार्यकारी सदस्यों में ओम प्रकाश ठाकुर निवासी बनाला, राजेश ठाकुर गांव बनाला, पिंकू ठाकुर गांव बनाला व संतोष ठाकुर निवासी लोट के नाम शामिल हैं। युवा मोर्चा में इन नियुक्तियों को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में पहल की गई है। नवनियुक्त सदस्यों से उम्मीद जताई गई है कि वे युवाओं को संगठन के साथ जोड़ने, पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने और संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed