Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   'Tribal Pride Day' (Janjatiya Gaurav Diwas) celebrations to be held in Manali on the 15th

Kullu News: मनाली में 15 को होगा जनजातीय गौरव दिवस समारोह

Wed, 11 Nov 2026 10:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
'Tribal Pride Day' (Janjatiya Gaurav Diwas) celebrations to be held in Manali on the 15th
मनाली। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को मनाली में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य समारोह होगा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवान दास नेगी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। मोर्चा की ओर से जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनजातीय समाज के उत्थान में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जनजातीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के संरक्षण के लिए लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक वेशभूषा की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जनजातीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों से समाज में सेवा, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन

भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और जनजातीय समाज के अधिकारों का प्रतीक है। गौरव सप्ताह के दौरान गोष्ठियों में उनके जीवन संघर्ष पर चर्चा होगी। एसटी मोर्चा का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। मुख्य समारोह 15 नवंबर को मनाली स्थित वन्य प्राणी विभाग के सभागार में होगा। कुल्लू जिला के सभी जनजातीय समुदायों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed