{"_id":"672233312998646f010befbf","slug":"tears-welled-up-in-vidya-devis-eyes-outside-dc-office-kullu-news-c-89-1-klu1001-133846-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डीसी कार्यालय के बाहर विद्या देवी की आंखों से छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डीसी कार्यालय के बाहर विद्या देवी की आंखों से छलके आंसू
Thu, 31 Oct 2024 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 31 Oct 2024 08:51 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त कुल्लू के कार्यालय के बाहर अपनी बात रखते हुए विद्या देवी। अपनी बात रखते समय फूड स्टॉल
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान प्रदर्शनी मैदान में फूड स्टाल लगाने वाली विद्या देवी की बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आंखें छलक पड़ीं। विद्या देवी अन्य व्यापारियों के साथ अपनी बात रखने उपायुक्त के पास पहुंची थीं। समस्या का समाधान न होता देख उपायुक्त कार्यालय के बाहर उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े।
दशहरा के दौरान फूड स्टाल लगाने वाले 10 से अधिक व्यापारियों की यही पीड़ा थी कि उनसे अब 8000 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। विद्या देवी ने कहा कि दशहरा के दौरान एक तो प्लाट ही उन्हें महंगे मिले। इसके बाद जीएसटी सहित कई टैक्स उनसे लिए गए। दशहरा के दौरान कुछ भी कमाई नहीं हुई।
स्टाल सजाने के लिए उन्हें दिवाली तक समय दिया गया है, लेकिन शनिवार और रविवार के दो दिन उन्होंने मांगे थे। मगर उन्हें अब 8000 रुपये देने के लिए कहा जा रहा है। कुछ भी कमाई न होने के कारण वे इस राशि को नहीं दे सकते हैं। एक तरफ प्रशासन की ओर से लोकल व्यंजनों को प्रोत्साहित करने की बात की जाती है, दूसरी तरफ उनके साथ ऐसा रवैया अपनाना सही नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शनी मैदान में स्टाल लगाने वाली एक अन्य महिला कल्पना शर्मा ने कहा कि दशहरा के तुरंत बाद रथ मैदान में प्रशासन ने सरस मेला सजा दिया। सरस मेले में भी फूड स्टाल सजाए गए हैं, ऐसे में उनकी ब्रिकी पर असर पड़ा है। प्रदर्शनी मैदान के एक तरफ के गेट बंद हैं। रात को यहां पर पानी भी नहीं होता है। कहने तो यह बात कही जा रही है कि दशहरा के स्तर में बढ़ावा हो रहा है, लेकिन पिछले दो सालों से व्यापारियों की हालत खराब हुई है। इससे पहले व्यापारी उपायुक्त कुल्लू से अपनी समस्या को लेकर मिले।
उधर, उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने कहा कि फूड स्टॉल लगाने वाले व्यापारियों ने अपनी बात रखी हैं। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।