फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tears welled up in his eyes, father's hands trembled while lighting his daughter's funeral pyre

Kullu News: आंखों में छलके आंसू, बेटी की चिता को मुखाग्नि देते कांप गए पिता के हाथ

Thu, 03 Apr 2025 09:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 03 Apr 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Tears welled up in his eyes, father's hands trembled while lighting his daughter's funeral pyre
म​णिकर्ण में पेड़ गिरने से हुए हादसे में जान गंवाने वाली युवती के परिजन, कुल्लू अस्पतपाल में शव
मणिमर्ण में पेड़ गिरने से हादसे का शिकार हो गई थीं हरियाणा के हिसार की दिंता कौर
विज्ञापन

हादसे के पांच दिन बाद कुल्लू के भूतनाथ श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार
परिजनों से संपर्क नहीं होने के कारण हुई देरी, कुल्लू अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बेटियां पिता के दिल के बेहद करीब होती हैं। उसी जवान बेटी की अर्थी पिता की आंखों के सामने उठे तो उस दर्द का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। मणिकर्ण में गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से हादसे का शिकार हुईं हरियाणा के हिसार की रहने वाली दिंता कौर के पिता की बेबसी भी कुछ इसी तरह ही दिख रही थी।
लाडली बेटी को अंतिम विदाई देते आंखों में आंसू लिए पिता बरबस ही उसे देखते जा रहे थे। कंपकंपाते हाथों से चिता को मुखाग्नि दी तो आंखों की आंसुओं की धारा फूट पड़ी। यह दृश्य देखकर हर किसी की दिल पसीज गया। 24 वर्षीय दिंता कौर के शव का अंतिम संस्कार पांच दिन बाद कुल्लू भूतनाथ श्मशान घाट में किया गया। मौके पर उनके पिता पिता हरजिंद्र सिंह मौजूद थे। बताया जा रहा है कि परिजनों से संपर्क नहीं होने के कारण युवती के शव का अंतिम संस्कार देरी से हुआ। वीरवार को परिवार के लोगों के आने पर कुल्लू अस्पताल में युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

दिंता कौर का शव लेने के लिए पिता हरजिंद्र सिंह आए थे। इस दौरान हरियाणा स्कूल ऑफ डिजिटल मार्केटिंग हिसार के कर्मचारी भी मौजूद रहे। दोपहर करीब 12 बजे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। परिवार के लोगों ने यहां अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। प्रशासन ने नगर परिषद कुल्लू की मदद से भूतनाथ श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया। इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद जब शवगृह से शव को बाहर लाया गया तो पिता बेटी के शव को देख कर भावुक हो गया। उन्होंने कलेजे के टुकड़े की हुई मौत के दर्द को अपने मन में ही दबा कर रखा। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि मृतक छात्रा के पिता रात को ही कुल्लू पहुंच गए थे। कहा कि परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की राशि दी गई। उनके साथ आए एक व्यक्ति ने कहा कि मृतक छात्रा के पिता हरजिंद्र सिंह हिसार में नहीं रहते है। वह पिछले कई सालों से गुजरात में रहते है और यहां एक आश्रम चलाते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मणिकर्ण के गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। छह लोग हादसे में घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed