फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teams of Mandi, Thras, Jana won the matches in Kabaddi

Kullu News: कबड्डी में मंडी, थरास, जाणा की टीम ने जीते मैच

Thu, 11 Jan 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 11 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Teams of Mandi, Thras, Jana won the matches in Kabaddi
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ी जीतने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल्लू और मंडी की 16 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

वीरवार को मंडी और जेएमबी के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इसमें मंडी की टीम विजेता रही। दूसरा मैच भुंतर और थरास के बीच हुआ। इसमें थरास की टीम ने भुंतर को मात दी। तीसरा मुकाबला खराहल और जाणा के मध्य हुआ। जाणा ने खराहल को हराया।
विज्ञापन

बजरंग और अपर बॉय के बीच हुए मैच में बजरंग ने जीत दर्ज की। जॉली बॉय और सेवन ब्रदर्स के बीच खेले गए मुकाबले में जॉली बॉय ने मैच अपने नाम किया। युवक मंडल तलोगी के प्रधान प्रेम ने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें जिला कुल्लू की 15 और मंडी की एक टीम शामिल है। उन्होंने कहा कि युवक मंडल की ओर से समय-समय पर क्रिकेट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करवाया जाता है। इस बार कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान युवक मंडल तलोगी के सदस्य यश, निखिल, सोनू और कमल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed