फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teams Depart for Jajurana Census in Great Himalayan National Park

Kullu News: ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में जाजुराना की गणना को टीमें रवाना

Thu, 07 May 2026 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Teams Depart for Jajurana Census in Great Himalayan National Park
कुल्लू। जिला कुल्लू के विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में राज्य पक्षी जाजुराना की गणना के लिए वीरवार को टीमों को रवाना कर दिया है। सात से 10 मई तक चलने वाली गणना के लिए 18 टीमों का गठन किया है। अलग-अलग जगहों पर जाकर पार्क में जाजुराना की मौजूदगी कितनी है, इसका पता लगाया जाएगा। पार्क की तीनों रेंज सैंज, जीवनाला और तीर्थन में चार दिन तक पार्क में चिह्नित वास स्थलों में जाकर आंकड़े एकत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन


वनमंडलाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि जाजुराना पक्षी की गणना पार्क के कीलमनाला, होमखनी, थानैन, शुगाडनाला, खोडूथाच, बहली थाच, सरा थाच, कालीकांडा, संजतथाच, उपगेन थाच, शिलट, छोद्वार, खोरलीपोई आदि जगहों पर की जाएगी। जाजुराना सुबह चार से छह बजे के बीच आवाज देते हैं और इसी आधार पर गणना की जाएगी। कहा कि जून माह तक इसकी रिपोर्ट आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed