{"_id":"64a1bac70150c038900d56e4","slug":"team-reached-hadsar-for-treatment-of-sheep-and-goats-kullu-news-c-89-1-ssml1012-2042-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीपीआर बीमारी की चपेट में आई भेड़-बकरियों का उपचार करने हड़सर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीपीआर बीमारी की चपेट में आई भेड़-बकरियों का उपचार करने हड़सर पहुंची टीम
Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
लाहौल में भेड़पालक के भेड़-बकरियों की जांच करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के तिंदी के हडसर चारागाह में भेड़-बकरियां पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स (पीपीआर) एक विषाणु जनित यानी वायरल बीमारी की चपेट में आ गई है। इससे भेड़-बकरियों की मौत भी होने लगी है। भेड़पालकों की सूचना के बाद पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंच कर उपचार भी दिया है। इसके साथ ही भेड़पालकों को भी बीमारी के रोकथाम के संबंध में टिप्स दिए हैं।
पशुपालन विभाग केलांग के उपनिदेशक डॉ. अमिताभ ठाकुर ने कहा कि भेड़-बकरियों के बीमार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फार्मासिस्ट कैलाश और देवराज, पशुपालन परिचारक हीरा लाल एवं हीरा सिंह की टीम गठित कर हड़सर चारागाह में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि टीम 16 किलोमीटर का पैदल सफर कर भेड़-बकरियों के पास पहुंची थी।
डॉ. अनुराग ने कहा कि जांच में सामने आया है कि भेड़-बकरियां पीपीआर नामक बीमारी की चपेट में आई हैं। टीम ने भेड़पालकों को बीमारी की नियंत्रित करने के बारे में टिप्स दिए हैं। विभाग की टीम पीपीआर के प्रकोप को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। वहीं पशुपालन विभाग की टीम भेड़-बकरियों के इलाज के लिए तिंदी में ही रुकी है।
विज्ञापन
क्या है पीपीआर बीमारी
पेस्ट डेस पेटिट्स रूमिनेंट्स (पीपीआर) एक विषाणु जनित यानी वायरल बीमारी है। इसे बकरियों में महामरी या फिर बकरी प्लेग के नाम से भी जाना जाता है। इस रोग के होने से भेड़-बकरियों के मुंह में घाव, दस्त, निमोनिया होता है। इससे कभी-कभी भेड़-बकरियों की मौत भी हो जाती है।