फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teachers learned techniques to make education simple and effective

Kullu News: अध्यापकों ने सीखी शिक्षा को सरल और प्रभावी बनाने की तकनीक

Fri, 03 Mar 2023 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers learned techniques to make education simple and effective
कुल्लू। जिले के 160 अध्यापक शिक्षा को सरल और प्रभावशाली बनाने की तकनीक सीख रहे हैं। अध्यापकों को स्टार्स प्राेजेक्ट के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (जरड़) में शिक्षा के सामान्य मुद्दों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शुक्रवार को अध्यापकों को नई शिक्षा नीति के सिद्घातों, पाठ्य योजना तैयार करने और जीवन कौशल की जानकारी प्रदान की गई। डाइट में दो सत्रों में अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। सुबह के सत्र में उन्हें शिक्षा को सरल बनाने और कक्षा में जाने से पहले पाठ्य योजना तैयार कैसे की जाए जैसे विषयों पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वहीं, शाम के सत्र में अध्यापकों को जीवन कौशल संबंधी विषयों से अवगत करवाया गया। जिनमें जीवन कौशल शिक्षा, युवा वर्ग की समस्याओं को समझने, शारीरिक संरचना और उनमें होने वाले परिवर्तन, लैगिंग समानता, सामंजस्य की भावना, प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और तनाव रहित जीवन जीने जैसे मुद्दे शामिल रहे। इस संबंध में डाइट के प्रधानाचार्य सुरेंद्र ने कहा कि पांच दिन तक जिले के 160 अध्यापकों को शिक्षा के सामान्य मुद्दों की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्हें इनसे निपटने के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed